दुनिया

रूस से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, विमान को उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट, 245 लोग हैं सवार

एक अधिकारी ने बताया कि डाबोलिम एयरपोर्ट के निदेशक को 12.30 बजे फ्लाइट में कथित तौर पर बम होने का एक ईमेल मिला था। जिसके बाद इसे तुरंत डायवर्ट कर दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रूस से गोवा आ रही अज़ूर एयर की चार्टर्ड फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप मच गया है। बस की सूचना के बाद फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है। खबरों की मानें तो इस विमान में 238 पैसेंजर और 7 क्रू मेंबर्स समेत 245 लोग सवार हैं।

दक्षिण गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डे के निदेशक एस.वी.टी. धनमजय राव ने कहा कि अज़ूर एयर की फ्लाइट (AZV 2463) को तटीय राज्य में सुबह 4.38 बजे उतरना था। राव ने बताया, हमें बम की धमकी का एक ईमेल मिला और हमने जल्द ही एयरलाइंस से संपर्क किया और फिर विमान को उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया और वहां उतारा गया।

इसके पहले 9 जनवरी को मॉस्को-गोवा अजूर एयर ़फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी और गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई थी। जांच के बाद अगले दिन विमान गोवा में उतरा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध