दुनिया

हेपेटाइटिस-सी वायरस की खोज के लिए मेडिसीन में 3 को नोबेल पुरस्कार, जानें किसे मिला यह पुरस्‍कार

फिजियोलॉजी या चिकित्सा 2020 में नोबेल पुरस्कार सोमवार को अमेरिका के हार्वे जे ऑल्टर और चार्ल्स एम.राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन को संयुक्त रूप से हेपेटाइटिस-सी वायरस की खोज के लिए दिया गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

फिजियोलॉजी या चिकित्सा 2020 में नोबेल पुरस्कार सोमवार को अमेरिका के हार्वे जे ऑल्टर और चार्ल्स एम.राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन को संयुक्त रूप से हेपेटाइटिस-सी वायरस की खोज के लिए दिया गया। करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने कहा कि ऑल्टर, ह्यूटन और राइस ने सेमिनल खोजें कीं, जिस कारण हेपेटाइटिस-सी वायरस की पहचान हुई।

इनकी खोज से पहले, हेपेटाइटिस-ए और बी वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त-जनित हेपेटाइटिस के अधिकांश मामले अस्पष्ट ही रहे। हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज ने क्रॉनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और खून की जांच और नई दवाओं को संभव बनाया, जिसने लाखों लोगों की जान बचाई है।

उनकी खोज ने हेपेटाइटिस-सी पर निर्देशित एंटीवायरल दवाओं के तेजी से उत्पादन की भी अनुमति दी। इतिहास में पहली बार, बीमारी अब ठीक हो सकती है, जिससे दुनिया की आबादी से हेपेटाइटिस-सी वायरस के उन्मूलन की उम्मीद बढ़ जाती है।

डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि दुनियाभर में हेपेटाइटिस के 7 करोड़ से अधिक मामले हैं और हर साल 400,000 लोगों की इसेस मौत होती है। ऑल्टर अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ, राइस रॉकफेलर यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, जबकि ब्रिटेन में पैदा हुए ह्यूटन कनाडा के एडमॉन्टन में अलबर्टा यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार