दुनिया

कश्मीर मुद्दे पर मात खाने के बाद पाक पीएम इमरान ने किया हड़ताल का ऐलान, अपने देश के लोगों से की ये अपील

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपील करते हुए कहा कि शुक्रवार को पूरी पाकिस्तानी कौम दोपहर 12 से 12.30 के बीच सड़कों पर निकले और कश्मीरी अवाम को संदेश दे कि वह भारत के फासीवादी जुल्म के खिलाफ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कश्मीर मुद्दे पर भारत से मात खाने और दुनिया के दूसरे देशों का इस मुद्दे पर साथ नहीं मिलने के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश भर में हड़ताल का ऐलान किया है। शायद इमरान खान दुनिया के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जिन्होंने इस तरह का ऐलान किया है। कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान की जनता के बीच किसी न किसी तरह से जिंदा रखने की कोशिश में इमरान खान हाथ-पैर मार रहे है। उन्होंने शुक्रवार को कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने का लोगों से आह्वान किया है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को लोगों से आह्वान किया कि वे कल (शुक्रवार को) दोपहर 12 से साढ़े बारह बजे के बीच अपने घरों, दफ्तरों या वे जहां कहीं भी हों, वहां बाहर निकलें और कश्मीरियों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करें।

इमरान खान ने ट्वीट कर कहा, “शुक्रवार को पूरी पाकिस्तानी कौम दोपहर 12 से 12.30 के बीच सड़कों पर निकले और कश्मीरी अवाम को संदेश दे कि वह भारत के फासीवादी जुल्म के खिलाफ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ट्वीट में आरोप लगाया कि निर्दोष कश्मीरियों का संहार हो रहा है और यह पाकिस्तान को कबूल नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो हो रहा है वह जातीय सफाए के अभियान का हिस्सा है।

पाकिस्तान ने बुधवार को ऐलान किया कि पूरे देश में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से आधे घंटे के लिए कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिवस मनाया जाएगा। लोग जहां कहीं भी होंगे, वहां तीन मिनट खड़े रहेंगे। इस मौके की शुरुआत पर सायरन बजेगा। साथ ही राष्ट्रगान बजाया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?