दुनिया

पाकिस्तान फिर बम धमाके से दहला, बलूचिस्तान प्रांत में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 6 लोगों, कई घायल

यह विस्फोट क्वेटा में जारघून रोड के पास हुआ। विस्फोट से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 19 अन्य घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक शक्तिशाली धमाके में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

समाचारपत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अपनी खबर में कहा कि यह विस्फोट क्वेटा में जारघून रोड के पास हुआ। खबर में पुलिस के हवाले से कहा गया कि विस्फोट से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 19 अन्य घायल हो गए।

समाचारपत्र 'डॉन' ने स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के हवाले से बताया कि बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने शहर भर के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया है।

रहमान ने कहा, "सभी परामर्शकों, चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।"

अखबार ने प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के मीडिया समन्वयक डॉ. वसीम बेग के हवाले से कहा, "विस्फोट में घायल हुए 19 लोगों को सिविल अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग और ट्रॉमा सेंटर लाया गया।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति