
पाकिस्तान में मंगलवार का दिन सुरक्षा बलों के लिए बेहद भारी रहा। देश के दो अलग-अलग प्रांतों में आतंकियों ने हमले कर सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी। इन हमलों में कुल 11 लोगों की जान चली गई। मृतकों में बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मियों की है, जबकि दो आम नागरिक भी इस हिंसा की चपेट में आए। घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
Published: undefined
पहली घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में हुई। यहां दज्जाल इंटर-स्टेट चेक पोस्ट को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। धमाके में कम से कम चार पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
घटनास्थल से सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर हमले के आत्मघाती होने की पुष्टि हुई है। हमले की जिम्मेदारी अंसार-उल-इस्लाम नामक आतंकी संगठन ने ली है। बताया जा रहा है कि हमलावर की पहचान अबू दर्दा के रूप में हुई है।
पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका है जब अंसार-उल-इस्लाम ने इस तरह के आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है। अतीत में यह संगठन खैबर क्षेत्र में सक्रिय एक बरेलवी चरमपंथी समूह के रूप में जाना जाता रहा है, जिसकी अगुवाई पीर सैफुर रहमान करता था।
Published: undefined
दूसरा हमला उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ। कोहाट इलाके में आतंकियों ने एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में दो आम नागरिकों की भी जान चली गई। इस तरह दोनों हमलों में कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई।
Published: undefined
लगातार हो रहे हमलों ने पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। खास तौर पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जाना गंभीर संकेत माना जा रहा है। घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और हमलावरों की तलाश जारी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अलग-अलग प्रांतों में एक ही दिन इस तरह की घटनाएं होना सुरक्षा ढांचे के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined