दुनिया

भारतीय वायु क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी विमान, वायुसेना की थी नजर, जानें क्या है पूरा मामला?

दुनियाभर में विमानों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए व्यावसायिक रूप से उपलब्ध ऐप फ्लाइट रडार 24 पर लगे ट्रैकर से पता चला कि पीआईए विमान ने भारतीय हवाईक्षेत्र में प्रवेश करने के तुरंत बाद 4 मई को रात 8:42 बजे पंजाब के भिखीविंड शहर के उत्तर में उड़ान भरी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के बोइंग 777 जेट विमान खराब मौसम के चलते भारतीय वायु क्षेत्र में घुस गया था। यह घटना पिछले हफ्ते की है। अब इस बात का खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी विमान पर भारतीय वायुसेना बारीकी से नजर रखे हुए थी। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते लाहौर हवाई अड्डे पर यह विमान लैंड नहीं कर पाया था।

दुनियाभर में विमानों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए व्यावसायिक रूप से उपलब्ध ऐप फ्लाइट रडार 24 पर लगे ट्रैकर से पता चला कि पीआईए विमान ने भारतीय हवाईक्षेत्र में प्रवेश करने के तुरंत बाद 4 मई को रात 8:42 बजे पंजाब के भिखीविंड शहर के उत्तर में उड़ान भरी थी। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ जाने से पहले विमान ने तरनतारन शहर के ऊपर से उड़ान भरी और फिर पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र में प्रवेश कर गया। इस विमान ने पाकिस्तान के मुल्तान लैंड किया था।

16 साल पुराने बोइंग 777 विमान के जरिए संचालित की जा रही PIA की उड़ान PK-248 ने 4 मई को मस्कट से लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते लैंडिंग रद्द करनी पड़ी थी।

खबरों के मुताबिक, खराब मौसम के चलते पाकिस्तानी विमान को जिन हालात का सामना करना पड़ा था, उसकी जानकारी दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई थी। इसके बाद एटीसी ने मौसम के मद्देनजर विमान का मार्ग बदलने देने की अपील पर कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से PIA विमान के भारतीय हवाईक्षेत्र में उड़ान भरने की घटना को लेकर लाहौर और दिल्ली ATC के बीच समन्वय रखा गया, और इसकी जानकारी वायुसेना के साथ भी साझा की जा रही थी।”

पीआईए को भारतीय हवाईक्षेत्र से होकर कुआलालम्पुर और बैंकॉक की उड़ानों समेत चुनिंदा उड़ानें संचालित करने की इजाजत है। कई भारतीय एयरलाइन भी पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र में पश्चिमी देशों के लिए दैनिक उड़ानें संचालित करती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला