
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी मामले में सीबीआई और ईडी द्वारा वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में हिरासत में ले लिया गया है। एंटीगुआ ऑब्जर्वर ने बताया कि चोकसी डोमिनिका में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में है।
Published: undefined
चोकसी के रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा से लापता होने की सूचना मिली थी, जहां उसने नागरिकता ले ली थी, जिससे भगोड़े व्यवसायी की तलाश शुरू हो गई। स्थानीय मीडिया एंटीगुआ न्यूज रूम की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा के रॉयल पुलिस फोर्स के कमिश्नर एटली रॉडने ने कहा था कि बल चोकसी के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है, जो कथित तौर पर लापता है।
Published: undefined
सीबीआई सूत्रों ने यहां बताया कि इंटरपोल द्वारा पूर्व में जारी रेड कार्नर नोटिस के आधार पर उसे पकड़ा गया था। हालांकि, सीबीआई के एक अन्य सूत्र ने कहा कि एजेंसी को अभी तक चोकसी को पकड़ने के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।
13,500 करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपी चोकसी अपने भांजे नीरव मोदी के साथ 4 जनवरी, 2018 से एंटीगुआ और बरबुडा में रह रहा है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined