दुनिया

कनाडा के टोरंटो में दिन दहाड़े पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या, हिरासत में संदिग्ध

कनाडा से बड़ी खबर आ रही है। टोरंटो में दिन दहाड़े चली गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं एक संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कनाडा से बड़ी खबर आ रही है। टोरंटो में दिन दहाड़े चली गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं एक संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि एक संदिग्ध का पता लगा लिया गया है और वह पुलिस हिरासत में है।

Published: undefined

पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया और दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई स्रोतों ने पुष्टि की है कि घातक शूटिंग का शिकार टोरंटो पुलिस अधिकारी हुआ है।

Published: undefined

पुलिस ने सोमवार दोपहर एक सक्रिय शूटर के बारे में सार्वजनिक अलर्ट जारी किया और कहा कि वे एक ऐसे संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं जो "सशस्त्र और खतरनाक" है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है और अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी किन कारणों से हुई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • इंटरव्यू: शिक्षा में डिजिटल टेक्नोलॉजी और पारंपरिक पद्धति, दोनों को जरूरी मानते हैं डॉ. इम्तियाज़ अहमद अलीमी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा ट्रंप के साथ उठाएं मोदी', G7 सम्मेलन से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

  • ,
  • ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाएं पीएम मोदी; G7 सम्मेलन से पहले प्रियंका गांधी की प्रधानमंत्री से अपील

  • ,
  • बिहार: गोपालगंज में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दारोगा घायल, एक आरोपी को लगी गोली

  • ,
  • यूपी की योगी सरकार पर घोटाले का आरोप, अखिलेश बोले- ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ योजनाओं की न्यायिक जांच हो