दुनिया

पोप ने प्रवासियों के निर्वासन पर ट्रंप प्रशासन की निंदा की, आगाह किया कि ‘इसका अंत बुरा होगा’

इतिहास के पहले लातिन अमेरिकी पोप ने लंबे समय से प्रवासियों की देखभाल को अपनी धर्मपीठ की प्राथमिकता बना रखा है और मांग की है कि देश संघर्ष, गरीबी और जलवायु आपदाओं की वजह से भाग रहे लोगों का स्वागत करें और उनकी रक्षा करें।

पोप ने प्रवासियों के निर्वासन पर ट्रंप प्रशासन की निंदा की, आगाह किया कि ‘इसका अंत बुरा होगा’
पोप ने प्रवासियों के निर्वासन पर ट्रंप प्रशासन की निंदा की, आगाह किया कि ‘इसका अंत बुरा होगा’ फोटोः सोशल मीडिया

पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बड़े पैमाने पर और अपमानजनक तरीके से निर्वासित किए जाने के मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन की निंदा की और आगाह किया कि इसका अंजाम बुरा होगा। उन्होंने कहा कि केवल उनकी अवैध स्थिति के कारण जबरन निर्वासन करना प्रवासियों को उनकी अंतर्निहित गरिमा से वंचित करता है।

Published: undefined

पोप फ्रांसिस ने अमेरिका के बिशपों को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। इतिहास के पहले लातिन अमेरिकी पोप ने लंबे समय से प्रवासियों की देखभाल को अपनी धर्मपीठ की प्राथमिकता बना रखा है और मांग की है कि देश संघर्ष, गरीबी तथा जलवायु आपदाओं की वजह से भाग रहे लोगों का स्वागत करें और उनकी रक्षा करें।

Published: undefined

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन के अभियान की चारों ओर निंदा हो रही है। अमेरिकी प्रशासन ने अवैध प्रवासियों की धरपकड़ कर बिना सुनवाई किए उनके देश वापस भेजने का अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारी पूरे देश में अवैध प्रवासियों की धरपकड़ कर रहे हैं और फिर उन्हें डिटेंशन सेंटर में लाकर बंद किया जा रहा है। इसके बाद समूहों में इन प्रवासियों को हाथ पैर जंजीरों में बांधकर उनके देश भेजा जा रहा है।

Published: undefined

हाल ही में हाथ और पैर में जंजीर बांधकर भारत वापस भेजे गए अवैध भारतीय प्रवासियों की तस्वीरें सामने आने के बाद भारत में भी अमेरिका के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन के प्रवासियों के साथ इस व्यवहार का मुद्दा लोकसभा में भी लगातार गूंज रहा है। विपक्षी सदस्य इसे मानवाधिकारों का हनन बताते हुए सरकार से अमेरिका के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार का रवैया ढुलमुल दिख रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...