दुनिया

पाकिस्तान में फिर सत्ता परिवर्तन की आहट, बिलावल की पार्टी इमरान खान से बातचीत को हुई तैयार

पीपीपी की इमरानकी पार्टी के साथ सहयोग करने की इच्छा, पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ पीटीआई के सख्त रुख अपनाने के बाद बढ़ी हुई राजनीतिक अस्थिरता के बीच सामने आई है। ऐसे में इस नए घटनाक्रम को देश में एक और सत्ता परिवर्तन की आहट माना जा रहा है।

पाकिस्तान में फिर सत्ता परिवर्तन की आहट, बिलावल की पार्टी इमरान खान से बातचीत को हुई तैयार
पाकिस्तान में फिर सत्ता परिवर्तन की आहट, बिलावल की पार्टी इमरान खान से बातचीत को हुई तैयार फोटोः सोशल मीडिया

पाकिस्तान में लंबे समय से जारी राजनीतिक उथलपुथल के बीच एक बार फिर सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई दे रही है। दरअसल शहबाज सरकार में शामिल बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने कहा है कि अगर पीटीआई के संस्थापक इमरान खान बातचीत करने के इच्छुक हों, तो उनकी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने को तैयार है। इमरान खान फिलहाल जेल में बंद हैं।

पीपीपी के वरिष्ठ नेता खुर्शीद शाह ने बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘ऐसा कहा जा रहा है कि पीटीआई संस्थापक बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर इमरान खान बातचीत के लिए तैयार हैं तो यह सकारात्मक बात है।’’ शाह ने बातचीत की संभावना का स्वागत करते हुए इसे सकारात्मक घटनाक्रम बताया।

समाचारपत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खुर्शीद शाह के हवाले से कहा, ‘‘राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमेशा बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की है और जरूरत पड़ने पर पीपीपी अपनी भूमिका निभाएगी।’’ शाह के बयान के बाद जल्द ही पीपीपी और पीटीआई के बीच बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

पीपीपी की इमरान खान की पार्टी के साथ सहयोग करने की इच्छा, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ पीटीआई के सख्त रुख अपनाने के बाद बढ़ी हुई राजनीतिक अस्थिरता के बीच सामने आई है। ऐसे में इस नए घटनाक्रम को देश में एक और सत्ता परिवर्तन की आहट माना जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल