दुनिया

फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप से मची भीषण तबाही, अब तक 69 की मौत, 150 से ज्यादा घायल, कई इमारतें तबाह

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने फिलीपींस के एक आपदा अधिकारी के हवाले से बताया कि भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या 69 हो गई है। वहीं, घायलों की संख्या 150 से ज्यादा बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 इमारतें तबाह हो गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

फिलीपींस में आए शक्तिशाली भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मध्य फिलीपींस के सेबू प्रांत में मंगलवार रात 6.9 तीव्रता के भूकंप से धरती हिली, जिससे भारी तबाही मची है।

अब तक 69 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने फिलीपींस के एक आपदा अधिकारी के हवाले से बताया कि भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या 69 हो गई है। वहीं, घायलों की संख्या 150 से ज्यादा बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 इमारतें तबाह हो गई हैं। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर। बड़ी स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

कहां कितनी मौतें हुईं?

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, स्थानीय न्यूज पेपर सनस्टार सेबू ने प्रांतीय सूचना कार्यालय के हवाले से बताया कि भूकंप के केंद्र बोगो शहर में 13 लोग मारे गए, जबकि उत्तरी सेबू के सैन रेमिगियो शहर में चार अन्य की मौत हो गई।

सेबू के मेडेलिन नगरपालिका ने कम से कम एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना दी है, साथ ही दो पुलों को भी नुकसान पहुंचा।

सनस्टार सेबू ने आगे बताया कि भूकंप के पीड़ितों का सेबू प्रांतीय अस्पताल (बोगो शहर) में आना जारी है। इसकी वजह से अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की परेशानी भी बढ़ गई।

कब आया भूकंप?

फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि स्थानीय समयानुसार मंगलवार को रात 9:59 बजे सेबू प्रांत में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। संस्थान ने बाद में तीव्रता को संशोधित कर 6.9 कर दिया और बताया कि भूकंप बोगो शहर से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, 5 किलोमीटर की गहराई पर आया।

भूकंप से भीषण तबाही

भूकंप का झटका मध्य फिलीपींस के कई पड़ोसी प्रांतों के साथ-साथ दक्षिणी फिलीपींस के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किया गया।

कई गांवों की सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। भूकंप के कारण बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे सेबू और आसपास के मध्य द्वीपों में बिजली गुल हो गई। हालांकि, फिलीपींस के राष्ट्रीय ग्रिड निगम ने एक अपडेट में कहा कि सेबू और चार अन्य प्रमुख मध्य द्वीपों में आधी रात के तुरंत बाद बिजली बहाल कर दी गई।

फिलीपींस प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि के लिए संवेदनशील क्षेत्र है।

 (आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?