दुनिया

बहरीन के प्रिंस से मिले राहुल गांधी, कहा, भारत और बहरीन के हितों पर हुई बात

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहरीन के प्रिंस से मुलाकात की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही और उन्होंने बहरीन और भारत के हितों से संबंधित कई मुद्दों पर बात की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बहरीन के प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा से मिले राहुल गांधी

बहरीन दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा से मुलाकात की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही और उन्होंने बहरीन और भारत के हितों से संबंधित कई मुद्दों पर बात की।

इसके बाद वे दोपहर के भोजन के लिए बहरीन के विदेश मंत्री प्रिंस शेख खालिद बिन हमद अल खलीफा से अल वदी पैलेस में मिले।

इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ समेत कई किताबें भेंट की।

बहरीन में भारतीय समय के अनुसार 8 जनवरी को रात 8:30 बजे राहुल गांधी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। बहरीन में राहुल गांधी ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाषण देंगे। कार्यक्रम में 50 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिनसे राहुल गांधी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल गांधी का यह पहला विदेश दौरा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो