दुनिया

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने के आसार, रूस ने रखी हैं कुछ ऐसी शर्तें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 21 दिन हो गए हैं। जमीन पर दोनों ही देशों की सेना एक दूसरे के खिलाफ लगातार मुकाबला कर रही हैं। लेकिन इस तनावपूर्ण माहौल के बीच युद्ध खत्म होने के थोड़े आसार दिख रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 21 दिन हो गए हैं। जमीन पर दोनों ही देशों की सेना एक दूसरे के खिलाफ लगातार मुकाबला कर रही हैं। लेकिन इस तनावपूर्ण माहौल के बीच युद्ध खत्म होने के थोड़े आसार दिख रहे हैं। खबर है कि रूस ने युद्ध समाप्त करने के लिए एक अस्थायी योजना तैयार की है। हालांकि इसमें रूस की तरफ से कुछ शर्तें भी रखी गई है।

खबरों के मुताबिक रूस चाहता है कि यूक्रेन नाटो का सदस्य न बन और माना जा रहा है कि रूस के यूक्रेन पर हमले की सबसे बड़ी वजह भी यही थी। कीव इंडिपेंडेंट की खबरों के मुताबिक रूस का कहना है कि अगर यूक्रेन नाटो सदस्यता महत्वाकांक्षाओं को त्याग देता है और अपने सशस्त्र बलों पर सीमाएं स्वीकार करता है, तो युद्ध समाप्त किया जा सकता है। इसके बदले रूसी सेना यूक्रेन छोड़ कर वापस चली जाएगी।

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की नाटो में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन नेटो में शामिल नहीं हो सकता है। उन्होंने वहां की जनता को ये तथ्य स्वीकार करने की अपील की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Mar 2022, 9:48 PM IST

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला