दुनिया

रूसी सुखोई-27 ने काला सागर में फ्रांसीसी जेट्स को खदेड़ा

रूसी लड़ाकू जेट के करीब आने के बाद विदेशी सैन्य विमानों ने रूस की सीमा से यू-टर्न लिया और काला सागर के ऊपर हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

रूसी सुखोई-27 लड़ाकू जेट ने काला सागर के ऊपर रूसी सीमा की तरफ बढ़ रहे तीन फ्रांसीसी सैन्य विमानों को खदेड़ दिया। सरकारी मीडिया ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है।

सरकारी तास समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि काला सागर पर रूसी राडार ने देश की सीमा की ओर बढ़ रहे तीन हवाई लक्ष्यों का पता लगाया। इसके बाद वायु रक्षा बलों के ड्यूटी पर तैनात एक सुखोई-27 लड़ाकू विमान को रवाना किया गया।

फ्रांसीसी विमानों की पहचान एक ई-3एफ लंबी दूरी के रडार डिटेक्शन एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बलों के दो राफेल-सी बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमानों के रूप में की गई।

रूसी लड़ाकू जेट के करीब आने के बाद विदेशी सैन्य विमानों ने रूस की सीमा से यू-टर्न लिया और काला सागर के ऊपर हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

मंत्रालय ने कहा, विदेशी विमान देश की सीमा में नहीं घुसे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध