दुनिया

Russia Ukraine War: यूक्रेन के रिहाशी इलाकों में भी रूस का हमला, तबाह हुए कई अपार्टमेंट! इवानों में भी धमाका

यूक्रेन के रिहाशी इलाकों में भी रूस ने हमला शुरू कर दिया है। इवानों में भी धमाके की आवाज सुनाई दी है। इस हमले में कई अपार्टमेंट भी तबाह हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष प्रभावित डोनबास क्षेत्र में एक 'विशेष सैन्य अभियान' को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई अड्डे बॉरिस्पिल और पूर्वी व दक्षिणी क्षेत्रों में कई सैन्य प्रतिष्ठान धमाकों की गूंज से दहल उठे हैं।

खबर है कि यूक्रेन के रिहाशी इलाकों में भी रूस ने हमला शुरू कर दिया है। इवानों में भी धमाके की आवाज सुनाई दी है। इस हमले में कई अपार्टमेंट भी तबाह हो गए हैं। उधर, सिन्हुआ ने मीडिया आउटलेट्स का हवाला देते हुए कहा कि यूक्रेनी इंफ्रास्ट्रक्च र मंत्रालय बॉरिस्पिल से यात्रियों और कर्मचारियों को निकाल रहा है।

मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि पूर्वी यूक्रेन के खार्किव शहर में रूसी सीमा के पास, पूर्वी यूक्रेन में फ्रंटलाइन में क्रामाटोरस्क शहर में, कीव के पास वासिलकिव शहर में, मध्य यूक्रेन के नीप्रो शहर में और साथ ही दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में भी हमले हुए।

पुतिन ने गुरुवार की सुबह एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि डोनेट्स्क और लुहान्स्क के डोनबास गणराज्य के प्रमुखों के अनुरोध के जवाब में, उन्होंने उन लोगों की रक्षा के लिए एक विशेष सैन्य अभियान चलाने का फैसला किया है जो 'आठ साल से यूक्रेनी शासन के दुर्व्यवहार और नरसंहार से पीड़ित हैं।

रूसी नेता ने दोहराया कि मास्को की 'यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है।'

Published: 24 Feb 2022, 12:16 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 Feb 2022, 12:16 PM IST