दुनिया

अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच समझौते के बाद खत्म हुआ ‘शटडाउन’ संकट

अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच हुए समझौते से ‘शटडाउन’ संकट खत्‍म हो गया है। इसके चलते पिछले तीन दिनों से सरकारी कामकाज ठप्प पड़ा था। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन का संकट (फाइल फोटो: डोनाल्ड ट्रंप)

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की कोशिश के बाद रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच हुए समझौते से शटडाउन संकट खत्‍म हो गया है। इसके चलते पिछले तीन दिनों से सरकारी कामकाज ठप्प पड़ा था, जो समझौता होने के बाद अब शुरू हो सकेगा। फंडिंग बिल को लेकर डेमोक्रेट्स की सहमति के बाद ट्रंप ने इस पर हस्‍ताक्षर कर दिए।

संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेट ने सरकार के वित्त पोषण के बिल को मंजूरी दे दी है और इसे सदन में पारित कर दिया है। इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर के लिए 22 जनवरी को आधिकारिक रूप से तीन दिवसीय शटडाउन को बंद करने के लिए भेजा गया।

हालांकि यह संकट अस्‍थायी रूप से टला है। इस बिल के जरिए 8 फरवरी तक ही अमेरिकी सरकार का वित्‍त पोषण हो सकेगा। उसके बाद आगे क्‍या होगा, यह अभी साफ नहीं है।

इसे भी पढ़ें: ‘दिवालिया’ होने के कगार पर अमेरिका, ‘शटडाउन’ शुरु, करीब 8.50 लाख लोग पहले दिन हो सकते हैं बेरोजगार

शटडाउन होने से करीब 7 लाख कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे थे। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार यह संख्या कुल सरकारी कर्मचारियों की 40 फीसदी बताई जा रही थी। शटडाउन की वजह से पासपोर्ट कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, आयकर विभाग आदि बंद थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए