
कांग्रेस ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनकी एक चुनावी रैली में भाषण देने के दौरान हत्या कर दी गई। एक ट्वीट में, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं। वह कई वर्षों तक भारत के बेहतरीन दोस्त और शुभचिंतक रहे। उन्होंने दोनों देशों के बीच के द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक और मजबूत बनाने के लिए बहुत कुछ किया।"
Published: undefined
उन्होंने कहा, "मैं उनके साथ हुई मुलाकात को बहुत ही स्नेह के साथ और स्पष्ट रूप से याद करती हूं। जापान और निश्चित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी दुर्भाग्य का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी कमी निश्चित तौर पर महसूस होगी।"
Published: undefined
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।"
Published: undefined
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, "जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे की निर्मम हत्या से स्तब्ध हूं। उनके साथ मेरी बैठकों में और बाद में उनकी नीतियों और कार्यों के माध्यम से, यह स्पष्ट था कि उनके मन में भारत के लिए गहरा आदर था और उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की पूरी कोशिश की। उनका निधन जापान के लोगों और विकासशील देशों के लिए दुखद है।"
Published: undefined
इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने भी आबे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन की चौंकाने वाली खबर से गहरा दुख हुआ। दुनिया ने एक महान नेता और एक महान राष्ट्र-कर्मी खो दिया है, जिन्होंने जापान के साथ-साथ विश्व की शांति और विकास के लिए काम किया। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।"
Published: undefined
स्टेट मीडिया के अनुसार, नारा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते समय गोली लगने से आबे की मौत हो गई। आधिकारिक प्रसारक एनएचके ने ट्वीट किया, "अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो की मौत की पुष्टि हो गई है। उन्हें कथित तौर पर क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी।"
Published: undefined
एनएचके के अनुसार, हमला नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास (स्थानीय समयानुसार) सुबह करीब 11.30 बजे हुआ, जब 67 वर्षीय पूर्व नेता लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के लिए भाषण दे रहे थे।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined