
श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास पर हमला बोलने के बाद आंदोलनकारी जनता ने अब राष्ट्रपति भवन पर भी हमला बोल दिया है। भारी तदाद में लोग राष्ट्रपति भवन के अंदर जा पहुंचे हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों और श्रीलंका पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, उग्र प्रदर्शन मामले में 3 लोग गिरफ्तार हुए है।
Published: 10 Jul 2022, 12:18 PM IST
राष्ट्रपति गोतोबया राजपक्षे और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार सुबह कोलंबो तक मार्च करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का डटकर मुकाबला करते हुए राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया और बाद में प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवासी टेंपल ट्री पर कब्जा कर लिया।
बाद में, प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो 7 में विक्रमसिंघे के निजी आवास तक मार्च किया और उसे घेर लिया, और मांग की कि वह पद छोड़ दें। हालांकि, पुलिस के एलीट स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक निजी टेलीविजन स्टेशन से प्रदर्शनकारियों और छह पत्रकारों पर हमला कर दिया। हमले से नाराज प्रदर्शनकारियों ने विक्रमसिंघे के घर में आग लगा दी थी, जो अपनी पत्नी के साथ उसे छोड़कर पहले ही वहां से चले गए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने घोषणा की, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में सेंध लगाई और उसमें आग लगा दी।
Published: 10 Jul 2022, 12:18 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 10 Jul 2022, 12:18 PM IST