दुनिया

नाइजीरिया: दो बम धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

नाइजीरिया में अदामावा के मुबी कस्बे में पहला धमाका मस्जिद के अंदर हुआ, जबकि दूसरे आत्मघाती हमलावर ने उसी मस्जिद के बाहर बाजार के पास विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया नाइजीरिया में हुए दो बम धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत

नाइजीरिया में अदामावा के मुबी कस्बे में दोहरे बम धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस धमाके में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अदामावा के सूचना एवं रणनीति राज्य आयुक्त अहमद साजोह के हवाले से बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने मंगलवार यानी 1 अप्रैल को इन हमलों को अंजाम दिया।

पहला धमाका मस्जिद के अंदर हुआ, जबकि दूसरे आत्मघाती हमलावर ने उसी मस्जिद के बाहर एक कपड़ों के बाजार के पास विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 May 2018, 11:28 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा