दुनिया

पंजशीर घाटी पर नहीं हुआ है तालिबान का कब्जा, जारी है लड़ाई, विद्रोही गुट ने कहा- नहीं करेंगे आत्मसमर्पण

तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा तो कर लिया है, मगर वह अभी भी पंजशीर घाटी पर अपना नियंत्रण स्थापित नहीं कर पाया है। पंजशीर में विद्रोही नेताओं का कहना है कि अगर सरकार का गठन हो रहा है तो उसमें सभी समुदाय का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी अभी भी तालिबान के हाथों से बाहर है। बीबीसी की एक ताजा रिपोर्ट में वहां ताजा लड़ाई का दावा किया गया है। घाटी में विद्रोही गुट के नेताओं में से एक पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने उन रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि तालिबान ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

बीबीसी को भेजे गए एक वीडियो संदेश में अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति सालेह ने स्वीकार किया कि तालिबान की ओर से फोन, इंटरनेट और बिजली लाइनों को बंद करने से स्थितियां कठिन हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हम एक मुश्किल स्थिति में हैं। हम पर तालिबान का हमला हुआ है। लेकिन हमारी सेना आत्मसमर्पण नहीं करेगी।

हालांकि पंजशीर के विद्रोही गुट के नेताओं ने माना कि कुछ जिले तालिबान के हाथ में आ गए हैं। जबकि तालिबान समर्थक सोशल मीडिया ने लड़ाकों को कब्जा किए गए टैंक और अन्य हथियारों के साथ एक क्लिप में दिखाया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा कर लिया है और काबुल और अन्य शहरों में जश्न के तौर पर गोलियां भी चलाई जा रही हैं।

बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा तो कर लिया है, मगर वह अभी भी पंजशीर घाटी पर अपना नियंत्रण स्थापित नहीं कर पाया है। पंजशीर घाटी में विद्रोही गुट तालिबान से लगातार लोहा ले रहे हैं। विद्रोही गुट के नेताओं का कहना है कि अगर सरकार का गठन हो रहा है तो उसमें सभी समुदाय का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण करने से मना कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?