दुनिया

अमेरिका समेत सभी देशों से अच्छे संबंध बनाना चाहता है तालिबान, राजनीतिक प्रमुख बरादर ने किया बड़ा दावा

मुल्ला बरादर ने मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया कि तालिबान का वाशिंगटन के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंध बनाने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कभी किसी भी देश के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने की बात नहीं करते हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान के राजनीतिक प्रमुख मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने शनिवार को कहा कि समूह का इरादा अमेरिका सहित दुनिया भर के सभी देशों के साथ अच्छे आर्थिक और व्यापारिक संबंध बनाने का है। बरादर ने एक ट्वीट में कहा, "अफगानिस्तान का इस्लामी अमीरात सभी देशों, खासकर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंध चाहता है।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मुल्ला बरादर ने मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया कि तालिबान का वाशिंगटन के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंध बनाने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, "हम कभी भी किसी भी देश के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने की बात नहीं करते हैं। इस खबर के बारे में अफवाह एक दुष्प्रचार है। यह सच नहीं है।"

इससे पहले दिन में, अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया था कि बरादर नई सरकार के निर्माण के बारे में अफगान नेताओं के साथ परामर्श करने के लिए दक्षिणी कंधार से काबुल पहुंचे हैं। वह मंगलवार को दोहा से कंधार लौटे थे। मंगलवार को तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि उनका इरादा एक समावेशी सरकार बनाने का है और वे कोई आंतरिक या बाहरी दुश्मन नहीं चाहते।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत