दुनिया

यरुशलम के पूजाघर में आतंकी हमला, 8 लोगों की मौत,10 घायल, पुलिस ने कहा- सबसे घातक हमला था

एक बंदूकधारी ने शुक्रवार की रात यरुशलम के एक पूजा स्थल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 8 आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह वर्षों में इजरायलियों पर सबसे घातक हमला था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इजरायल के यरुशलम में एक पूजाघर में हुए घातक आतंकी हमले में कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है।

मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, नेवे याकोव स्ट्रीट पर एक सभास्थल के पास रात 8:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) आतंकी हमला हुआ। इजरायल के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “जेरूसलम आतंकी हमले में एक पूजाघऱ में 8 लोगों की मौत, 10 घायल पैरामेडिक्स घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।”

पुलिस ने कहा कि आतंकवादी कार से पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से के पड़ोस में एक पूजा स्थल के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली इमारत पर पहुंचा और गोलियां चला दीं। पुलिस ने बंदूकधारी का पता लगाया और उसे गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हमले में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल जब्त कर ली गई है।

बता दें कि यह हमला फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में इस्राइली सैनिकों द्वारा 9 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी एक 'आतंकवादी हमला' है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट में होने वाले थे शामिल

  • ,
  • ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, संजय सिंह बोले- मोदी जी, युवाओं के गुस्से से मत खेलिए

  • ,
  • रोहतक: डिटेन करने पहुंचे पुलिसवालों को ही ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, कहा- 166 के जवाब में हमने लगा दी धारा 333

  • ,
  • CJP Protest का बाजारों पर भी असर, कनॉट प्लेस, भागीरथ पैलेस, सदर समेत कई बाजार बंद, जानें कहां जारी रहेगा कारोबार

  • ,
  • मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दिपके, कहा- डरे हुए हैं पीएम मोदी, मुझे गिरफ्तार भी कर लें फिर भी जारी रहेगा आंदोलन