दुनिया

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू, बाइडन ने ट्रंप को 13 नवंबर को बैठक के लिए बुलाया

निवर्तमान राष्ट्रपति और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बीच परंपरागत बैठक सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का प्रतीक होती है। यह 2020 में नहीं हो पाई थी, जब ट्रंप ने चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं किया था। वह राष्ट्रपति बाइडन के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

बाइडन ने ट्रंप को 13 नवंबर को बैठक के लिए बुलाया
बाइडन ने ट्रंप को 13 नवंबर को बैठक के लिए बुलाया फोटोः IANS

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो. बाइडन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 13 नवंबर को व्हाइट हाउस में बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक के बाद औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरू होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने एक बयान में कहा, ‘‘निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडन के निमंत्रण पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे ओवल ऑफिस में उनसे मुलाकात करेंगे।’’

निवर्तमान राष्ट्रपति और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बीच यह बैठक औपचारिक होती है और यह दशकों पुरानी परंपरा है। बैठक आम तौर पर ‘ओवल ऑफिस’ में होती है, जिसके दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति अपने उत्तराधिकारी को देश के मुख्य एजेंडे के बारे में जानकारी देते हैं।

इस दौरे में प्रथम महिला और आने वाली प्रथम महिला के बीच भी मुलाकात भी होती है। इस दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस का दौरा भी कराया जाता है। अमेरिका के इतिहास में यह दूसरी बार है जब कोई राष्ट्रपति चार साल के अंतराल के बाद फिर से चुना गया है।

निवर्तमान राष्ट्रपति और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बीच यह परंपरागत बैठक सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का प्रतीक होती है। यह 2020 में नहीं हो पाई थी, जब ट्रंप ने चुनाव परिणाम को स्वीकार नहीं किया था। वह राष्ट्रपति जो. बाइडन के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध