दुनिया

पाक सेना प्रमुख की दौड़ में ये छह सबसे वरिष्ठ जनरल शामिल, PM शहबाज शरीफ लेंगे फैसला

पाकिस्तान के अगले सेनाध्यक्ष (सीओएएस) की नियुक्ति के लिए दस्तावेज तैयार किया जा चुका है और अब प्रधानमंत्री कार्यालय के पास है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के अगले सेनाध्यक्ष (सीओएएस) की नियुक्ति के लिए दस्तावेज तैयार किया जा चुका है और अब प्रधानमंत्री कार्यालय के पास है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की पुष्टि के अनुसार, इसमें छह सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। जनरल कमर जावेद बाजवा, जो 2016 से सीओएएस के रूप में सेवा कर रहे हैं, उन्हें 2019 में सेवा विस्तार दिया गया था, जावेद बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Published: undefined

सेना ने सोमवार रात जारी अपने प्रेस बयान में किसी भी नाम का खुलासा नहीं किया, हालांकि सेना ने बताया की दस्तावेज तैयार किया गया है, लेकिन जियो न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, सूची में लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर, लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा, लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा, जनरल अजहर अब्बास, लेफ्टिनेंट जनरल नौमन महमूद, लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद और लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आमिर का नाम शामिल हैं।

Published: undefined

पीएमओ के एक संक्षिप्त ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नियुक्तियों पर निर्णय लेंगे। सेना के मीडिया विंग के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बाबर इफ्तिखार ने ट्वीट किया, जीएचक्यू ने सीजेसीएससी और सीओएएस के चयन के लिए सारांश (दस्तावेज) भेजा है, जिसमें छह वरिष्ठतम लेफ्टिनेंट जनरलों के नाम हैं।

Published: undefined

पाकिस्तानी सेना प्रमुख की नियुक्ति कैसे होती है?

पाकिस्तानी कानून के तहत, मौजूदा प्रधानमंत्री को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ चुनने का अधिकार है। रक्षा मंत्रालय के माध्यम से - सारांश के रूप में प्रधानमंत्री को सामान्य मुख्यालय से चार से पांच वरिष्ठतम लेफ्टिनेंट जनरलों की एक सूची प्राप्त होती है। जैसे ही सारांश को ट्रांसफर किया जाता है, सेना, सरकारी अधिकारियों और उनके सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद, देश और पाकिस्तानी सेना की सफलता के लिए सबसे अनुकूल माने जाने वाले व्यक्ति को नियुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined