दुनिया

मालवाहक जहाज पर हौथी मिसाइल हमले में तीन की मौत, अदन की खाड़ी में बनाया गया निशाना, अमेरिकी सेना ने दी जानकारी

मध्य पूर्व में अमेरिकी अभियानों की देखरेख करने वाले यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को कहा कि यमन के ईरानी समर्थित हौथी विद्रोहियोें ने अदन की खाड़ी को पार करते समय मालवाहक जहाज 'ट्रू कॉन्फिडेंस' पर एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बारबाडोस के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हौथी मिसाइल हमले में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

मध्य पूर्व में अमेरिकी अभियानों की देखरेख करने वाले यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को कहा कि यमन के ईरानी समर्थित हौथी विद्रोहियोें ने अदन की खाड़ी को पार करते समय मालवाहक जहाज 'ट्रू कॉन्फिडेंस' पर एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।

इसमें कहा गया,"हमले में जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और जहाज को भी काफी नुकसान पहुंचा है।"

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यमनी सूत्रों के हवाले से बताया कि चालक दल में भारत, श्रीलंका, वियतनाम और नेपाल सहित विभिन्न देशों के 20 सदस्य शामिल थे।

सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद जहाज डूबने की स्थिति में चालक दल के अधिकांश सदस्य लाइफबोट के जरिए जहाज से सुरक्षित निकल गए, लेकिन तीन सदस्य अभी भी लापता हैं।

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमले के बाद लाल सागर में तैनात अमेरिकी और ब्रिटिश नौसेना के सदस्य सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। .

जहाज-ट्रैकिंग सेवा मरीनट्रैफ़िक के डेटा से पता चला है कि बारबाडोस के झंडे वाला जहाज 13 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र की ओर रवाना हुआ और जेद्दा के सऊदी बंदरगाह की ओर जा रहा था।

मसीरा टीवी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में लाल सागर में तैनात अमेरिकी और ब्रिटिश गठबंधन सेना ने होदेइदाह हवाई अड्डे पर दो हवाई हमले किए, हालांकि गठबंधन सेना की ओर से हमले के संबंध में अभी तक कोई तत्काल टिप्पणी नहीं आई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कार्ति चिदंबरम ने SIR की तुलना जिम क्रो कानूनों से की, बोले- यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश

  • ,
  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज