दुनिया

'कुछ कदम पसंद नहीं..', भारत पर ट्रंप ने फिर जाहिर की नाराजगी, PM मोदी का लिया नाम, कहा- हमने लगा दिया 50% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे बहुत निराशा हुई कि भारत रूस से इतना तेल खरीद रहा है। मैंने उन्हें यह साफ बता दिया और भारत पर 50 फीसदी का बहुत बड़ा टैरिफ लगा दिया है। यह बहुत ऊंचा टैरिफ है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिका द्वारा भारत पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों में तनातनी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। ट्रंप ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारत द्वारा उठाए गए कुछ कदम उन्हें पसंद नहीं हैं।

ट्रंप ने कहा, "मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। वे एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। हालांकि मुझे इस समय भारत द्वारा उठाए गए कुछ कदम पसंद नहीं हैं, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच खास रिश्ता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, कभी-कभी ऐसे पल आ ही जाते हैं।"

भारत पर 50% टैरिफ लगाने की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत निराशा हुई कि भारत रूस से इतना तेल खरीद रहा है। मैंने उन्हें यह साफ बता दिया और भारत पर 50 फीसदी का बहुत बड़ा टैरिफ लगा दिया है। यह बहुत ऊंचा टैरिफ है।"

यूरोपीय संघ से नाराजगी

भारत को लेकर सख्त रुख अपनाने के साथ-साथ ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) की नीतियों पर भी असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बड़ी कंपनियों के साथ हो रहे विवादों को लेकर वॉशिंगटन बेहद नाराज है।

ट्रंप ने कहा, "हम अन्य देशों के साथ बेहतरीन व्यापार समझौते कर रहे हैं, लेकिन यूरोपीय संघ को लेकर हम नाखुश हैं, क्योंकि वे हमारी बड़ी कंपनियों के साथ जो कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है।" 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना