दुनिया

काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके, अमेरिकी नागरिकों समेत 13 लोगों के मारे जाने की खबर

काबुल हवाईअड्डे के बाहर गुरुवार को दो बड़े धमाके हुए हैं। इस घटना में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत की खबर है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

काबुल हवाईअड्डे के बाहर गुरुवार को दो बड़े धमाके हुए हैं। इस घटना में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत की खबर है। तालिबान के एक नेता ने कहा कि विस्फोट में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए और कई तालिबान गार्ड घायल हो गए।

काबुल एयरपोर्ट के बाहर तालिबान के कब्जे के बाद देश से भागने की कोशिश कर रहे हताश अफगानों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें कई लोग हताहत हुए। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक ट्वीट में कहा, हम काबुल हवाई अड्डे के बाहर विस्फोट की पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक धमका एयरपोर्ट गेट के बाहर हुआ है, जबकि दूसरा बैरन होटल के पास हुआ है।

कहा जा रहा है कि यह विस्फोट हवाईअड्डे के एक गेट के बाहर हुआ है, जहां ब्रिटिश सैनिक निकासी प्रक्रिया की निगरानी के लिए तैनात हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह आत्मघाती हमला है। हमले में कुछ अमेरिकी नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। निकाले गए अफगान पत्रकार बिलाल सरवरी ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट एक सीवेज नहर में हुआ, जहां अफगानों की जांच की गई थी।

उन्होंने कहा, एक आत्मघाती हमलावर ने बड़ी भीड़ के बीच में खुद को उड़ा लिया। कम से कम एक और हमलावर ने गोली चलानी शुरू कर दी, इलाके में कई चश्मदीद गवाह और एक दोस्त ने मुझे इसके बारे में बताया।

बीबीसी ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से कहा कि किसी भी ब्रिटिश हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। यह घटना पश्चिमी देशों द्वारा हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले की चेतावनी के बीच हुई है, क्योंकि विदेशी नागरिकों की निकासी जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Aug 2021, 9:06 PM IST

  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर

  • ,
  • सिनेजीवन: सोहा के पॉडकास्ट में शमिता शेट्टी ने बयां किया अपना दर्द और राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान