
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में एक सैन्य अभियान की घोषणा की। जिसके बाद से रूसी सेना की ओऱ से लगातार अलग अलग जगहों पर बमबारी हो रही है।
इन सबके बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक इस हमले में उनके 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।यूक्रेन सेना ने दावा किया है कि उसने 5 रूसी फाइटर जेट को मार गिराया है। साथ ही एक हेलिकॉप्टर भी मार गिराया है।
हालांकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस ख़बर का खंडन किया। कहा कि यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम और हवाई ठिकानों ने काम करना बंद कर दिया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Feb 2022, 11:30 AM IST