दुनिया

ट्रंप को किम जोंग पर नहीं है भरोसा, उत्तर कोरिया पर एक साल और जारी रखेगा प्रतिबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के खिलाफ और एक साल के लिए राष्ट्रीय आपातकाल बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया, अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के लिए असामान्य और असाधारण खतरा बना हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग की मुलाकात के बाद भी दोनों देशों के बीच हालात सामान्य नजर नहीं आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्तर कोरिया को गंभीर खतरा मानते हुए उस पर लंबे समय से लगे आर्थिक प्रतिबंध जारी रखने का फैसला किया है। इन आर्थिक प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया की अमेरिका में संपत्तियों को फ्रीज भी किया गया है।

समाचार पत्र ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, 12 जून को उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ ऐतिहासिक मुलाकात के बावजूद ट्रंप ने शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा में प्रतिबंध लगाए रखने को मंजूरी दी। ट्रंप ने शुक्रवार को जिस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया, उसके तहत उत्तर कोरिया पर एक साल तक कठोर आर्थिक प्रतिबंध जारी रहेंगे।

ट्रंप ने कहा, “उत्तर कोरिया अब भी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के लिए असामान्य और असाधारण खतरा पेश करता है।” अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि जब तक परमाणु निरस्त्रीकरण पूरा नहीं होता तब तक वे अधिकतम दबाव बनाने का अभियान जारी रखेंगे और उत्तर कोरिया के खिलाफ कोई भी प्रतिबंध नहीं हटाएंगे।

(आईएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर