दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: जॉर्जिया में दोबारा हुई मतगणना में चौंकाने वाले नतीजे, मतपत्र गायब पाए गए

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत पर मुहर लग गई है। जॉर्जिया के स्टेट सेक्रेटरी ऑफिस ने यह घोषणा की। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खेमे द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद फिर से वोटों की गिनती कराई गई।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत पर मुहर लग गई है। जॉर्जिया के स्टेट सेक्रेटरी ऑफिस ने यह घोषणा की। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खेमे द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद फिर से वोटों की गिनती कराई गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को 50 लाख वोटों की ऑडिट में पाया गया कि पूर्व उपराष्ट्रपति को पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में 12,284 अधिक वोट मिले हैं। दोबारा मतगणना हाथों से करवाई गई।

जॉर्जिया के मतदान प्रणाली कार्यान्वयन प्रबंधक गेब्रियल स्टर्लिग ने कहा, "हर एक वोट को एक मानव ऑडिट टीम द्वारा छुआ गया और गिना गया।" उन्होंने कहा, "जाहिर है, ऑडिट चुनाव के मूल परिणाम की पुष्टि करता है, अर्थात जो बाइडेन ने जॉर्जिया राज्य में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है।"

स्टर्लिगने कहा कि किसी भी व्यक्ति के काउंटिंग मार्जिन में कोई अंतर 0.73 प्रतिशत से अधिक नहीं रहा और राज्य के 159 काउंटी में से 103 में मार्जिन में भिन्नता 0.05 प्रतिशत से कम थी।
7 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन ने जीत की घोषणा की थी।

3 नवंबर को राज्य में डाले गए 49.4 लाख मतपत्रों में से बाइडन 0.25 प्रतिशत से आगे थे, और ऑडिट के लिए सभी मत पत्रों को हाथ से गिना गया था। राज्य के 16 इलेक्टोरल कॉलेज वोट दांव पर थे।

जब ऑडिट के दौरान 5,771 बिना गिने या गलत तरीके से रिपोर्टेड वोट मिले, तब ऑडिट के बाद बाइडन की बढ़त घटकर 1,375 वोट रह गई थी।

रैफेंसपर्जर ने कहा, "जॉर्जिया के ऐतिहासिक पहले राज्यव्यापी ऑडिट ने पुष्टि की कि राज्य के नए सुरक्षित पेपर बैलट वोटिंग सिस्टम की सही गणना और सही नतीजे रिपोर्ट की गई है।"

ट्रंप और उनके कैम्पेन ने अवैध वोटों की गिनती किए जाने का दावा करते हुए कहा कि वे अदालतों में परिणामों को चुनौती देते रहेंगे।

हालांकि, ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं किया है और मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौतियां दी हैं। अगले अमेरिकी राष्ट्रपति का औपचारिक रूप से चयन करने के लिए इलेक्टोरल कॉलेज के प्रतिनिधि छह दिन बाद 14 दिसंबर को मिलेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Nov 2020, 1:32 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा