दुनिया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो पर अमेरिका में चलेगा मुकदमा, उपराष्ट्रपति ने जिंदा होने का मांगा सबूत

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी हमले के जवाब में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अर्जेंट मीटिंग बुलाने की अपील की है। उन्होंने लेटर शेयर करते हुए कहा कि लोगों की ताकत के सामने कोई भी कायरतापूर्ण हमला कामयाब नहीं होगा।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो पर अमेरिका में  चलेगा मुकदमा, उपराष्ट्रपति ने जिंदा होने का मांगा सबूत
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो पर अमेरिका में चलेगा मुकदमा, उपराष्ट्रपति ने जिंदा होने का मांगा सबूत फोटोः सोशल मीडिया

वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने पुष्टि की है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ अपराध के मामले चलाए जाएंगे। वहीं वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा है कि अमेरिका के हमले के बाद से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस का कुछ अता-पता नहीं है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति मादुरो के जिंदा होने के सबूत मांगे हैं।

Published: undefined

उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज ने शनिवार को कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह-सुबह काराकास, मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा में अमेरिका ने हमला किया। वेनेजुएला के जाने-माने डेली अखबार एल नेशनल ने बताया कि रोड्रिगेज ने वेनेजुएला डे टेलीविजन को दिए टेलीफोन इंटरव्यू में अमेरिकी सरकार से मादुरो और फ्लोरेस के जिंदा होने का सबूत मांगा है। अखबार ने बताया, "डेल्सी रोड्रिगेज ने लोगों से देश की रक्षा के लिए सिविल-मिलिट्री फ्यूजन में एक्टिव होने की अपील की।" बता दें कि सिविल-मिलिट्री फ्यूजन एक राष्ट्रीय रणनीति है जिसका मकसद नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को एक साथ जोड़कर, नवाचार और संसाधनों को साझा करके, देश की समग्र शक्ति और सुरक्षा को बढ़ाना है।

Published: undefined

इस बीच वेनेजुएला में अफरा-तफरी के बीच देश की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता नाहूम फर्नांडीज का कहना है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जब पकड़ा गया, तो वे फोर्ट टियूना सैन्य अड्डे के भीतर स्थित अपने आवास में थे। फर्नांडीज ने कहा, ‘‘वहीं पर उन्होंने बमबारी की थी, और वहीं सेउन्होंने राष्ट्रपति और देश की प्रथम महिला का अपहरण किया।’’

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने कहा कि शनिवार को हुए अमेरिकी हमले में वेनेजुएला के शहरी इलाकों पर असर पड़ा। वेनेजुएला अभी मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है, और उन्होंने पुष्टि की कि काराकस में फोर्ट टियुना मिलिट्री ठिकाने पर हमला हुआ था। रक्षा मंत्री लोपेज ने जोर देकर कहा कि देश विदेशी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध करेगा। यह हमला देश के लिए सबसे बड़ा गुस्सा दिखाता है।

Published: undefined

यूटा के सीनेटर माइक ली ने बताया कि उनकी अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से बात हुई है। ली ने एक्स पर लिखा, "उन्होंने मुझे बताया कि निकोलस मादुरो को अमेरिका के लोगों ने क्रिमिनल चार्ज में ट्रायल के लिए अरेस्ट किया है और आज रात हमने जो काइनेटिक एक्शन देखा, वह अरेस्ट वारंट को एग्जीक्यूट करने वालों को बचाने और बचाव करने के लिए था।"

वहीं, दूसरी ओर, वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी हमले के जवाब में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अर्जेंट मीटिंग बुलाने की अपील की है। उन्होंने टेलीग्राम पर यूएन को भेजे गए लेटर को शेयर करते हुए कहा, “इन लोगों की ताकत के सामने कोई भी कायरतापूर्ण हमला कामयाब नहीं होगा। वे जीतेंगे।”

Published: undefined

बता दें कि अमेरिका ने शुक्रवार देर रात को वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। अमेरिका ने इसे एक असाधारण रात्रिकालीन अभियान बताया, जिसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर की। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, एक रिपब्लिकन सांसद ने बताया कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अमेरिका में ट्रायल के लिए अरेस्ट किया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined