दुनिया

VIDEO: कुवैत में अमेरिका का F-15 क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान

कुवैत में अमेरिकी वायुसेना का एक F-15 स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट क्रैश हो गया। यह घटना ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बीच हुई, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों के बीच कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है। यूएस एयर फोर्स का एफ-15 स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान क्रैश होने से पहले पायलट सुरक्षित तरीके से इजेक्ट करने में सफल रहा। बाद में उसे जमीन पर सुरक्षित देखा गया। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी टीमों को क्रैश साइट पर भेजा गया, ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और पायलट को आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। हादसे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Published: undefined

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आज सुबह एफ-15 पर मिसाइल से घात लगाकर हमला किया गया था। हालांकि, यह हमला किसने किया, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। एफ-15 स्ट्राइक ईगल एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है, जिसका उपयोग एयर सुपीरियोरिटी और स्ट्राइक मिशनों के लिए किया जाता है। ऐसे में इस तरह की घटना को रक्षा दृष्टि से बेहद गंभीर माना जा रहा है।

Published: undefined

F-15 ईगल क्यों हैं खास?

F-15 ईगल दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट्स में से एक माना जाता है। 1976 में सेना में शामिल होने के बाद से अब तक हवाई युद्ध (Air-to-Air Combat) में इसका रिकॉर्ड 104-0 रहा है, यानी इसे कभी कोई दूसरा विमान मार नहीं गिरा पाया। यह विमान मैक 2.5 की सुपरसोनिक रफ्तार से उड़ सकता है और भारी मात्रा में हथियार ले जाने में सक्षम है। मौजूदा संघर्ष में अमेरिका इन्ही जेट्स का इस्तेमाल ईरान के ठिकानों पर हमला करने के लिए कर रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined