दुनिया

ट्रंप का वादा- जो अवैध अप्रवासी अमेरिका से स्वेच्छा से लौटना चाहते हैं उनकी टिकट की व्यवस्था हम करेंगे, पैसे भी देंगे

ट्रंप ने कहा, “हम उन्हें कुछ पैसे देंगे। हम उन्हें विमान का टिकट देंगे और अगर वे अच्छे हैं और वापस आना चाहते हैं तो हम उनके साथ काम करेंगे। हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जा सके।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोटोः IANS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह देश में अवैध रूप से रह रहे उन अप्रवासियों को पैसे और विमान का टिकट देंगे जो स्वेच्छा से लौटने को इच्छुक हैं।

ट्रंप ने मंगलवार को प्रसारित ‘फॉक्स नोटिसियास’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनका प्रशासन फिलहाल “हत्यारों” को देश से निकालने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। लेकिन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अन्य लोगों के लिए उन्होंने कहा कि वह ‘‘स्वेच्छा से वापसी कार्यक्रम” लागू करेंगे।

उन्होंने योजना के बारे में कुछ जानकारी दी और कहा कि अमेरिका आप्रवासियों को विमान का किराया और कुछ पैसे देगा।

ट्रंप ने कहा, “हम उन्हें कुछ पैसे देंगे। हम उन्हें विमान का टिकट देंगे और अगर वे अच्छे हैं और वापस आना चाहते हैं तो हम उनके साथ काम करेंगे। हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जा सके।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है