
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध आज 31वें दिन में पहुंच गया है। ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका ईरान के तेल संसाधनों पर नियंत्रण करने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप पर कब्ज़ा करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के माध्यम से ईरान के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत में प्रगति हो रही है और समझौता जल्द संभव है।
ट्रंप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ईरान के तेल पर नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने अपने इस संभावित कदम की तुलना वेनेजुएला की स्थिति से करते हुए कहा कि वहां भी पहले ऐसी ही कार्रवाई के बाद तेल संसाधनों पर नियंत्रण की कोशिश की गई थी।
Published: undefined
करीब एक महीने से जारी इस युद्ध का असर वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। संघर्ष शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो इस युद्ध के दौरान अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
Published: undefined
ट्रंप ने कहा कि ईरान के तेल पर नियंत्रण उनकी “सबसे पसंदीदा रणनीति” है, हालांकि अमेरिका के भीतर कुछ लोग इस कदम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि खार्ग द्वीप, जहां से ईरान का अधिकांश तेल निर्यात होता है, उस पर कब्ज़ा करने का विकल्प भी विचाराधीन है। हालांकि अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है और सभी विकल्प खुले हैं।
Published: undefined
इस बीच अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है। जमीनी कार्रवाई की तैयारी के तहत 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया गया है। शुरुआती चरण में दर्जनों सैनिक क्षेत्र में पहुंच चुके हैं, जबकि लगभग 2,200 मरीन सैनिक और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हजारों जवानों को भी तैनाती के लिए भेजा जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined