दुनिया

पाकिस्तान: 'पीएम इमरान के पास अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ है ये प्लान, विपक्षी हो जाएंगे हैरान'

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद जो स्थिति सामने आई है, उस पर उनके पास अभी भी तुरुप का पत्ता है और जब वह कार्ड का खुलासा करेंगे तो विपक्षी नेता हैरान रह जाएंगे।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान के पास तुरुप के पत्ते हैं और वह 27 मार्च को एक बड़े कदम की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जब चाहें वोट कर सकते हैं।

रशीद ने कहा कि नेशनल असेंबली की बैठक 25 मार्च को होगी, लेकिन परंपरा के अनुसार सत्र 'फतेह' के बाद एक दिन के लिए स्थगित कर दिया जाएगा और मतदान 31 मार्च या 1 अप्रैल को हो सकता है। तारीख का फैसला सदन के अध्यक्ष को करना है।

बुधवार को इमरान खान ने पीएम हाउस में राजनीतिक समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्हें महत्वपूर्ण कानूनी और संवैधानिक मुद्दों पर जानकारी दी गई। बैठक के दौरान देश के राजनीतिक हालात और अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में 27 मार्च को होने वाली पीटीआई रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में रशीद, सूचना मंत्री फवाद चौधरी और अन्य मंत्री शामिल हुए। समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के बाद इमरान खान ने कहा कि विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद जो स्थिति सामने आई है, उस पर उनके पास अभी भी तुरुप का पत्ता है और जब वह कार्ड का खुलासा करेंगे तो विपक्षी नेता हैरान रह जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद वरिष्ठ पत्रकारों के एक समूह से बात करते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के एक दिन पहले या मतदान के दिन 'आश्चर्य' का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सोच भी नहीं सकते कि उनके साथ कितने सदस्य बचे होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Mar 2022, 9:30 AM IST

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?