
अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पर एयरस्ट्राइक कर अपनी बहादुरी के कसीदे गढ़ रहा पाकिस्तान अब खौफजदा है। इसकी वजह अफगानिस्तान ही है। इस्लामाबाद को डर है कि कहीं काबुल अपना बदला लेने के लिए जवाबी हमला न कर दे।
पाकिस्तान के गृह मंत्री तलाल चौधरी ने खुद ये बयान दिया है। उन्होंने इस मुकाबले से लड़ने के लिए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने का दम भी भरा है। बुधवार को चौधरी ने ये बातें रॉयटर्स न्यूज एजेंसी से कही।
चौधरी ने बताया, "किसी भी हमले से निपटने के लिए हमारी सेना हाई-अलर्ट पर है। आप जानते हैं कि जब भी हम अफगानिस्तान के मिलिटेंट ठिकानों पर हमला करते हैं, तो वो हमेशा जवाबी हमला करते हैं।"
पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों पर एयरस्ट्राइक की थी। काबुल ने कहा था कि इस हमले में कई आम नागरिकों की जान गई है, तो पाकिस्तान ने कहा कि उनके निशाने पर अफगानिस्तान के आतंकी समूह थे, जिन्हें वह पाक के अंदर हाल ही में हुए कई आत्मघाती हमलों का जिम्मेदार मानता है।
इस्लामाबाद का आरोप है कि काबुल ने लड़ाकों को अफगानिस्तान को एक सुरक्षित पनाहगाह के तौर पर इस्तेमाल करने की इजाजत दे रखी है। हालांकि तालिबान ने इन आरोपों से इनकार करते हुए हमेशा कहा है कि मिलिटेंसी पाकिस्तान की अंदरूनी समस्या है।
Published: undefined
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इलाज का मसला अब पक्ष विपक्ष का ही नहीं रह गया है बल्कि परिवार और पार्टी भीतर के असंतोष का भी मामला बन गया है। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने पार्टी नेतृत्व पर ही सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री के मेडिकल ट्रीटमेंट को लेकर किए गए फैसलों पर पार्टी नेतृत्व की कड़ी आलोचना की।
अलीमा ने मीडिया के सामने अपना दर्द और आक्रोश जाहिर किया। उनके साथ दोनों बहनें उज्मा और नौरीन खानम भी मौजूद थीं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इमरान खान के एक दिन पहले हुए फॉलोअप ट्रीटमेंट को लेकर मचे बवाल के बीच की गई। हालांकि, उनकी पार्टी (पीटीआई) ने इस प्रक्रिया को लेकर बरती जा रही 'सीक्रेसी' और परिवार के सदस्यों को इससे पूरी तरह बाखबर न रखने पर ऐतराज जताया था। विपक्ष ने भी बार-बार मांग की है कि जेल में बंद इमरान के केस की जल्द सुनवाई की जाए।
प्रमुख मीडिया हाउस डॉन ने कहा कि मीडिया से बात करते हुए, अलीमा ने कहा कि पीटीआई संस्थापक की सेहत फिलहाल परिवार की सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उनके इलाज का कोई भी फैसला उनकी इजाजत के बिना नहीं लिया जाना चाहिए।
इमरान की हेल्थ के बारे में 17 फरवरी को गृहमंत्री मोहसिन नकवी के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री ने सबके सामने दावा किया था कि इमरान को मेडिकल ट्रीटमेंट मिला था, लेकिन पार्टी नेतृत्व उस इलाज के नेचर को कन्फर्म नहीं कर सका।
Published: undefined
अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने 5.4 बताई है। कुछ अन्य जगह 5.7 बताई गई है।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर इलाके में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। बुधवार को स्थानीय समयानुसार 4 बजकर 42 मिनट पर तेज झटकों से लोग सहम गए।
भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) 36.93 डिग्री नॉर्थ अक्षांश और 71.61 डिग्री ईस्ट देशांतर पर स्थित था। जबकि हाइपोसेंटर जमीन की सतह से 90.2 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया।
भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। पाकिस्तान के सिसमोलॉजी विभाग के अनुसार झटके इस्लामाबाद, स्वात, पेशावर, चित्राल और पाकिस्तान के दूसरे शहरों में भी महसूस किए गए।
प्रभावित शहरों में रहने वालों ने तेज झटकों की सूचना दी, जिससे कई लोगों को घर और ऑफिस खाली करने पड़े और वे खुली जगहों पर सुरक्षित जगह पर चले गए। अभी तक किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Published: undefined
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यूट्यूबर को उस सुरक्षा काफिले का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी आंखों के इलाज के लिए इस्लामाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पूर्व प्रधानमंत्री 73 वर्षीय इमरान 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं। उन्हें मंगलवार को 'एंटी-वीईजीएफ इंट्राविट्रियल इंजेक्शन' की दूसरी खुराक के लिए 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (पीआईएमएस) ले जाया गया। पिछले महीने खान की आंख में रैटीना संबंधी समस्या सीआरवीओ का पता चला था, जिससे उनकी दृष्टि प्रभावित हुई है।
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया, "यूट्यूबर हैदर सईद (जिसका खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से संबंध है) को मंगलवार को खान को आंखों के इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे सुरक्षा काफिले का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।".
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined