दुनिया

चीन में राष्ट्रपति के कार्यकाल की अब नहीं होगी कोई समयसीमा, शी जिनपिंग जब तक चाहें बने रहेंगे राष्ट्रपति

चीन की संसद ने राष्ट्रपति पद के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की अनिवार्यता को दो-तिहाई बहुमत से खत्म कर दिया है। चीनी संसद के इस कदम के बाद शी जिनपिंग जब तक चाहें वे चीन के राष्ट्रपति पद पर बने रह सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन में राष्ट्रपति के कार्यकाल की अब कोई समयसीमा नहीं होगी। चीन की संसद ने राष्ट्रपति पद के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की अनिवार्यता को दो-तिहाई बहुमत से खत्म कर दिया है। चीनी संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के करीब 3,000 सांसदों में से दो-तिहाई बहुमत ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को दो कार्यकाल देने की अनिवार्यता खत्म करने के पक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति बने रहेंगे।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने संविधान में संशोधन कर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के दो कार्यकाल की समय सीमा को खत्म करने का प्रस्ताव पेश किया था। हाल ही में राष्ट्रपति पद पर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले शी जिनपिंग के बारे में कहा जा रहा था कि इस प्रस्ताव से वह तीसरा कार्यकाल और उसके बाद भी आजीवन राष्ट्रपति बने रहेंगे।

शी जिनपिंग ने 2012 में सत्ता संभाली थी। इसके अलावा वह पार्टी और सेना के अध्यक्ष रह चुके हैं। चीन में पार्टी और सेना के प्रमुख का पद काफी अहम माना जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Mar 2018, 4:32 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप