दुनिया

यमन के हूती समूह ने ली इजरायल के हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी

सरिया ने कहा कि ग्रुप के इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमले 'यमन के होदेइदाह पोर्ट पर इजरायली मिसाइल आक्रमण के जवाब में' थे। इससे पूर्व मई महीने में भी हूती समूह इजरायल के खिलाफ ड्रोन हमले का दावा कर चुका है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यमन के हूती समूह ने इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर दो मिसाइल हमले करने की जिम्मेदारी ली है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने 'अल-मसीरा टीवी' पर कहा, "हमने दो बैलिस्टिक मिसाइल्स से तेल अवीव में बेन गुरियन हवाई अड्डे को निशाना बनाया। इनमें से एक हाइपरसोनिक मिसाइल थी।

याह्या सरिया ने कहा, "इनमें से एक मिसाइल ने सीधे बेन गुरियन हवाई अड्डे को निशाना बनाया। इंटरसेप्टर सिस्टम इसे रोकने में विफल रहे। बेन गुरियन एयरपोर्ट से हवाई यातायात पर प्रतिबंध लगाने का हमारा निर्णय प्रभावी है। हम बाकी एयरलाइन कंपनियों को तुरंत अपनी उड़ानें रोकने की चेतावनी देते हैं।"

सरिया ने कहा कि ग्रुप के इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमले 'यमन के होदेइदाह पोर्ट पर इजरायली मिसाइल आक्रमण के जवाब में' थे। इससे पूर्व मई महीने में भी हूती समूह इजरायल के खिलाफ ड्रोन हमले का दावा कर चुका है।

इस बीच, इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके हवाई रक्षा बलों ने यमन से मध्य इजराइल के ऊपर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को रोक दिया। आईडीएफ ने हूती के दूसरे हवाई हमले के दावे का जिक्र नहीं किया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पहले दिन, इजराइली सेना ने यमन के पश्चिमी प्रांत होदेइदाह में तीन पोर्ट्स पर हमले किए थे, जो हूती नियंत्रण में हैं। 'सिन्हुआ समाचार एजेंसी' ने हूती टेलीविजन के हवाले से बताया कि हमलों में फैसिलिटी और डॉक्स तबाह हो गए।

आईडीएफ का कहना है कि यह हमले इजराइल के खिलाफ हूती हमलों के जवाब में किए गए थे। होदेइदाह में हूती-नियंत्रित पोर्ट्स को पिछले कुछ महीनों के दौरान इजराइली सेना ने कई बार निशाना बनाया है।

उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करने वाला हूती समूह भी गाजा में चल रहे इजराइल-हमास युद्ध के बीच फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नवंबर 2023 से इजराइली टारगेट्स और शिप्स को निशाना बना रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत