IPL 2025

आईपीएल 2021 : दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया, प्वाइंट टेबिल में टॉप पर पहुंची

आईपीएल 2021 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद सनराइजर्स को 8 विकेट से शिकस्त दी है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। जवाब में दिल्ली ने सिर्फ दो विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।

फोटो सौजन्य : @IPL
फोटो सौजन्य : @IPL 

दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया।

हैदराबाद की ओर से राशिद खान और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

दिल्ली की पारी में शिखर धवन ने 42, पृथ्वी शॉ ने 11 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर 47 और कप्तान ऋषभ पंत 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, हैदराबाद की पारी में अब्दुल समाद ने 28, राशिद खान ने 22, रिद्धिमान साहा ने 18, कप्तान केन विलियम्सन 18, मनीष पांडे ने 17, जेसन होल्डर ने 10 और केदार जाधव ने तीन रन बनाए।

दिल्ली की ओर से कैगिसो रबादा ने तीन विकेट लिए जबकि एनरिच नॉत्र्जे और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 299 अंक उछला और इस रविवार खुलेंगे बैंक, जानें क्यों?

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए, महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु में मतपत्रों से दोबारा चुनाव हो: उद्धव ठाकरे

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

  • ,
  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग