IPL 2025

IPL 2022: साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी मुंबई, प्लेऑफ में जाने के लिए DC के लिए करो या मरो वाला मैच!

मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें, मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकि है।

कप्तान रिषभ पंत की टीम के लिए जहां यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है तो वहीं मुंबई सत्र का समापन जीत से करना चाहेगी। हालांकि, पांच बार की चैंपियन के लिए यह मायने नहीं रखेगा। सत्र में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी मुंबई को नीलामी में खराब रणनीति का खामियाजा भुगतना पड़ा। यह भी देखना होगा कि अर्जुन तेंदुलकर को आखिर में एक मैच मिलता है या नहीं। कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया था कि वे अंतिम मैच में कुछ नए चेहरों को उतारेंगे। अभी तक 13 मैचों में 22 खिलाड़ी खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स का भाग्य अब उसके ही हाथ में है जो आइपीएल के लगभग क्वार्टर फाइनल की तरह बने मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी।

हेड टू हेड की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत हासिल की और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में। पिछले 5 मुकाबलों की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की और एमआई ने 2 में जीत हासिल की। आईपीएल 2022 में एमआई और डीसी के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, डैनियल सैम्स, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, रिले मेडरिथ / अर्जुन तेंदुलकर

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, सरफराज खान, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, कुलदीप यादव

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान का ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान

  • ,
  • मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में फिर वापस लिया, संगठन की कमान सौंपते हुए बनाया राष्ट्रीय संयोजक