
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने चोट के कारण अपने दो बड़े खिलाड़ियों को गंवा दिया है। रीस टोप्ले और रजत पाटीदार पूरे आईपीएल 2023 के पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। आरसीबी ने वायने पार्नेल और विशक विजय कुमार को रीस टोप्ले और रजत पाटीदार की जगह आईपीएल 2023 के शेष सत्र के लिए चुना है। टोप्ले को आरसीबी के सत्र के पहले मैच में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लग गई थी।
Published: undefined
रजत पाटीदार एड़ी की चोट के कारण सत्र के आरसीबी के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। वह अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं और टूर्नामेंट के शेष सत्र से बाहर हो गए हैं।
Published: undefined
पार्नेल ने दक्षिण अफ्रीका का 56 टी20, छह टेस्ट और 73 वनडे में प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम टी20 में 59 विकेट हैं। उन्होंने आईपीएल में 26 मैच खेले हैं। वह 75 लाख रुपये की कीमत पर आरसीबी से जुड़ेंगे।
Published: undefined
पाटीदार की जगह लेने वाले विशक विजय कुमार ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 14 टी20 में 22 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपये की कीमत पर आरसीबी से जुड़ेंगे।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined