IPL 2024

IPL 2023: अर्जुन की वो 6 'जादुई' गेंद, जिसके आगे हैदराबाद ने किया सरेंडर! पिता तेंदुलकर के चेहरे पर छाई मुस्कान

मैच के आखिरी ओवर के समय अब्दुल समद क्रीज पर थे, जो तूफानी अंदाज में शॉट मारने के लिए मशहूर हैं। हैदराबाद को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। ऐसे समय में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर पर भरोसा जताया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 14 रन से शिकस्त दे दी। यह मैच बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी की खूब चर्चा हो रही है। और वह खिलाड़ी हैं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर। मैच के आखिरी छड़ों में अर्जुन ने जिस तरह की गेंदबाजी का मुजाहरा किया उससे उन्होंने ना सिर्फ मुंबई इंडियंस का दिल जीता बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठे अपने पिता सचिन तेंदुलकर के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी।

मैच के आखिरी ओवर के समय अब्दुल समद क्रीज पर थे, जो तूफानी अंदाज में शॉट मारने के लिए मशहूर हैं। हैदराबाद को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। ऐसे समय में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर पर भरोसा जताया और उन्हें गेंदबाजी के लिए बुलाया। अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी से खुद को साबित कर दिया।

Published: undefined

अर्जुन की पहली गेंद

अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर की पहली गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस की लेंथ पर गेंद मारी। इस गेंद पर बल्लेबाज ने कट शॉट मारने की कोशिश की। गेंद बल्ले से लगकर विकेटकीपर के बगल से निकलने वाली थी, लेकिन ईशान किशन ने बेहतरीन डाइव मारकर गेंद को पकड़ लिया। ईशान की वजह से इस गेंद पर कोई रन नहीं बना।

Published: undefined

अर्जुन की दूसरी गेंद

अर्जुन ने दूसरी गेंद लो फुलटॉस फेंकी। इस पर समद ने शॉट मारकर दो रन लेने की कोशिश की, लेकिन दूसरा रन लेना उनके लिए मुसिबत बन गया और वह रन आउट हो गए। अर्जुन की इन दो गेंदों ने मैच के रुख को पलटकर रख दिया।

Published: undefined

अर्जुन की तीसरी गेंद

अर्जुन की तीसरी गेंद वाइड रही। मयंक मारकंडे ने अर्जुन की लीगल तीसरी गेंद पर दो रन लिए। यह गेंद भी अर्जुन ने शानदार फेंकी थी।

Published: undefined

अर्जुन की चौथी गेंद

अर्जुन ने आपनी चौथी गेंद पर करिश्मा दिखाया। उन्होंने सही लेंथ पर यॉर्कर फेंककर मयंक मारकंडे को बड़ा शॉट लगाने से रोक दिया। इस गेंद पर बल्लेबाज ने सिर्फ 1 रन लिए वह भी लेग बाय के तौर पर।

Published: undefined

अर्जुन की पांचवी गेंद

अर्जुन की पांचवी गेंद खेलने के लिए भुवी क्रीज पर थे। पांचंवीं गेंद तक मैच करीब-करीब हैदरबाद के हाथो से निकल चुका था। अर्जुन की पांचवीं गेंद पर भूवी ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट मारने की कोशिश की, गेंद हवा में थी। तभी रोहित शर्मा ने गेंद को कैच कर लिया। रोहित ने अर्जुन की ओर इशारा करके जश्न मनाया। यह आईपीएल में अर्जुन का पहला विकेट  था। ड्रेसिंग रूप में बैठे सचिन भी खुशी से खड़े हो गए। पास में बैठे खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को बधाई दी। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए थे। इसके बाद हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined