IPL 2025

IPL: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR और RR को हर हाल में जीतना होगा आज का मैच, ऐसी होगी प्लेइंग 11!

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में 27 बार आमना सामना हुआ है। इस दौरान केकेआर ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं आरआर ने 12 मुकाबले जीते है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कोलकाता नाइट राइजर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 56वां मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन में होने जा रहा है। दोनों ही टीमें इस वक्त 11 मैच के बाद 10 अंकों पर है। इस हिसाब से देंखे तो दोनों ही टीमों के लिए मैच में जीत दर्ज करना बहुत जरूरी है।

कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स की अंक तालिका की बात करें तो, RR ने अपने 11 मैचों में से 5 में जीत और 6 में हार का सामना किया हैं। वहीं टीम 11 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। KKR की बात करें तो, टीम ने अपने 11 मैचों में से 5 में जीत और 6 में हार का सामना किया है। वहीं टीम छठे स्थान पर विराजमान है। केकेआर अगर आरआर को अपने घर में हरा देती है तो वो टॉप 4 में शामिल हो जाएगी। वहीं अगर आरआर जीतती है तो टॉप-4 में भी शामिल हो जाएगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में 27 बार आमना सामना हुआ है। इस दौरान केकेआर ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं आरआर ने 12 मुकाबले जीते है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। इन आंकड़ों के देखने के बाद कोलकाता का पलड़ा आरआर पर भारी नजर आ रहा है।

पिच रिपोर्ट

बता दें कि मैदान पर अभी तक हुए आईपीएल मैचों में ईडेन गार्डन पर बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आई है। इस हिसाब से फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। कोई भी कप्तान टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है व पहली पारी का औसत स्कोर 180-200 रनों के बीच रह सकता है।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा और वरूण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रवि अश्विन, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं

  • ,
  • एशियन गेम्सः भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, ओलंपिक का मिला टिकट

  • ,
  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल