IPL 2025

आईपीएल-13 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दी करारी शिकस्त, 59 रनों से हराया

कोलकाता नाइट राईडर्स ने आईपीएल-13 के शनिवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल को 59 रनों से करारी शिकस्त दी। कोलकाता ने छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे लेकिन दिल्ली की टीम 20 ओवर में 135 रन ही बना पाई।

फोटो : @IPL
फोटो : @IPL 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना पाई। दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए।

कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए। पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए। कोलकाता के लिए सुनील नरेन और नीतीश राणा ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर दिया। नरेन ने अपनी 64 रनों की पारी में छह चौके और चार छक्के मारे। राणा ने 81 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना किया और 13 चौके, एक छक्का मारा।

दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबादा, मार्कस स्टोयनिस ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ केकेआर के 11 मैचों से 12 अंक हो गए हैं। वह छह जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली की 11 मैचो में चौथी हार है और वह तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  • ,
  • त्योहारों के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को बिना वजह न हटाएं, NHRC ने राज्यों को दिए निर्देश, कहा- वैकल्पिक जगह देकर ही हटाएं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: पंजाब CMO भ्रष्टाचार केस में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब पुलिस से जांच लेकर CBI को सौंपी

  • ,
  • RBI एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों में सकती है बढ़ोतरी, जानें एक्सपर्ट्स की क्या है राय

  • ,
  • मौसम अपडेट: पहाड़ से दक्षिण तक बदलेगा मौसम, उत्तराखंड में आंधी-बिजली का अलर्ट, केरल-कर्नाटक में भारी बारिश