
पंजाब किंग्स ने आईपीएल-14 में शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 52 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 25 और क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए।
मुंबई के लिए राहुल चाहर ने एक विकेट लिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए