IPL 2025

IPL 2022: KKR को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा, मदन लाल बोले- मैं हैरान हूं...

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ पर तीखा हमला करते हुए क्रिकेट के दिग्गज मदन लाल ने टीम चयन में वेंकटेश मैसूर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ पर तीखा हमला करते हुए क्रिकेट के दिग्गज मदन लाल ने टीम चयन में वेंकटेश मैसूर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। भारतीय खेल प्रशंसकों द्वारा आयोजित एक खुले मंच पर जवाब देते हुए मदन लाल ने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के अपनी टीम के सीईओ पर हालिया खुलासे पर हैरानी जताई है।

मदन लाल ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से अय्यर के खुलासे से हैरान हूं। अगर यह सच है तो कोच और सहयोगी स्टाफ क्या कर रहे हैं? टीम का फैसला करना कोच और कप्तानों का काम है, सीईओ का नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "यही कारण है कि टीम मैदान पर इतना खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम के भीतर कथित तौर पर कुछ गलत हो रहा है।

श्रेयस ने खुलासा किया था कि कोचों के साथ केकेआर के सीईओ मैसूर भी टीम चयन प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने कहा, "कोच और कई बार सीईओ भी टीम चयन में स्पष्ट रूप से शामिल होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी इसे अच्छी तरह से लेते हैं और उन्होंने शत प्रतिशत प्रयास किया है।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 May 2022, 7:52 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी