
आईपीएल के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा बदलाव किया है। नियमित कप्तान डेविड वॉर्नर को हटाकर केन विलियमसन को कप्तानी सौंप दी गई है। अगले सभी मैचों के लिए हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को कप्तान बनाने की जानकारी ट्विटर पर दी।
हैदराबाद ने ट्विटर पर लिखा कि हम यह ऐलान करना चाहते हैं कि कल होने वाले मैच और आईपीएल के आगामी सभी मैचों के लिए केन विलियमसन कप्तान होंगे। टीम मैनेजमेंट ने यह भी फैसला लिया है कि वे ओवरसीज कॉम्बिनेशन को कल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए बदलेंगे।
डेविड वॉर्नर के बारे में हैदराबाद ने कहा कि मैनेजमेंट उनका सम्मान करता है और इन वर्षों में वॉर्नर का प्रभाव भी रहा। बचे हुए मैचों में वॉर्नर मैदान के अन्दर और बाहर टीम का सपोर्ट करते रहेंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए