IPL 2025

आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ देंगे विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वे इस साल यानी 2021 के आईपीएल के बाद आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ देंगे। हाल ही में उन्होंने भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का भी ऐलान किया था।

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया 

विराट कोहली आईपीएल 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में पद छोड़ देंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में, कोहली ने घोषणा की थी कि वह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आगामी टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। क्रिकबज केी रिपोर्ट के अनुसार विराट ने कहा, आरसीबी टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कप्तानी करते हुए यह एक शानदार और प्रेरक यात्रा रही है।

इस बीच आरसीबी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें विराट कोहली अपनी आरसीबी की यात्रा के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में विराट ने कहा कि आरसीबी टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कप्तानी करते हुए यह एक शानदार और प्रेरक यात्रा रही है।

क्रिकबज के मुताबिक विराट कोहली ने कहा कि, "मैं इस अवसर पर आरसीबी प्रबंधन, कोचों, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों और पूरे आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने वर्षों से फ्रेंचाइजी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह एक आसान निर्णय नहीं था, लेकिन यह अच्छी तरह से सोचा समझा गया फैसला है और इस अद्भुत फ्रेंचाइजी के सर्वोत्तम हित में है। आरसीबी परिवार मेरे दिल के करीब है, क्योंकि हम उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास जारी रखते हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कई मौकों पर उल्लेख किया है, मैं आरसीबी के लिए तब तक खेलूंगा जब तक मैं क्रिकेट से संन्यास नहीं लेता।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?