IPL 2025

IPL 2025 Final में 'विलेन' बनी बारिश तो क्या होगा? किसे मिलेगी ट्रॉफी, जाने क्या कहता है नियम

अगर आज को बारिश की वजह से मुकाबला नहीं होता, तो इस स्थिति में बुधवार को 'रिजर्व डे' के रूप में रखा गया है। अगर दोनों ही दिन मैच नहीं हो पाता, तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स को विजेता घोषित किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मंगलवार को अपने नए विजेता का स्वागत करने के लिए तैयार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

आरसीबी और पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) साल 2008 में शुरुआत से ही टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। अतीत में दोनों टीमें आईपीएल ट्रॉफी उठाने के करीब पहुंची हैं, लेकिन सिर्फ उपविजेता ही रहीं। आरसीबी इससे पहले तीन फाइनल (2009, 2011, 2016) खेल चुकी है, जबकि पंजाब ने साल 2014 में इकलौता फाइनल खेला था।

दोनों फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। मैच के बीच बारिश की आशंका नजर आ रही है। ऐसे में मौसम के चलते फैंस के लिए यह मैच और भी रोमांचक होने की संभावना है।

एक्यूवेदर के अनुसार, अहमदाबाद में मैच की शुरुआत में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो अंत तक गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाएगा। मैच के दौरान आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। बारिश की आशंका लगभग 2 से 5 प्रतिशत के बीच है।

अगर मंगलवार को बारिश की वजह से मुकाबला नहीं होता, तो इस स्थिति में बुधवार को 'रिजर्व डे' के रूप में रखा गया है। अगर दोनों ही दिन मैच नहीं हो पाता, तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स को विजेता घोषित किया जाएगा।

अहमदाबाद ने 2023 में आईपीएल फाइनल की भी मेजबानी की थी। ये निर्णायक मैच बारिश से काफी बाधित रहा था। 28 मई 2023 को बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकती थी।

सौभाग्य से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले दिन फाइनल आयोजित करने के लिए 'रिजर्व डे' का उपयोग किया। हालांकि बारिश ने इस दिन भी दखल दिया, जिसके कारण मुकाबला छोटा हो गया और दूसरी पारी सिर्फ 15 ओवर की रह गई।

रवींद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को घरेलू टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई थी। ये चेन्नई सुपर किंग्स का पांचवां आईपीएल खिताब था।

(IANS के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज