लोकसभा चुनाव 2019

पांचवें चरण में पूनम सिन्हा सबसे अमीर उम्मीदवार, 184 के पास है करोड़ों की संपत्ति 

न्यू और एडीआर के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 668 में से 184 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे अधिक है। इनमें से ज्यादातर बीजेपी के हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लखनऊ से समाजवादी पार्टी (एसपी) की प्रत्याशी पूनम सिन्हा पांचवें चरण के होने वाले लोकसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, उन्होंने अपनी संपत्ति 193 करोड़ रुपये घोषित की है।

अमीर उम्मीदवारों की सूची में सिन्हा 193 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद सीतापुर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के उम्मीदवार विजय कुमार मिश्रा 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सूची में तीसरे स्थान पर 77 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हजारीबाग से उम्मीदवार जयंत सिन्हा हैं।

चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। न्यू और एडीआर के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 668 में से 184 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे अधिक है। इनमें से ज्यादातर बीजेपी के हैं।

सात राज्यों के 51 लोकसभा क्षेत्रों में छह मई को होने वाले पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव लड़ रहे 668 प्रत्याशियों में से 674 का विश्लेषण उनके दिए शपथ-पत्रों से एडीआर ने किया है। संगठन ने कहा, "इस रिपोर्ट को बनाने तक छह उम्मीदवारों का विश्लेषण इसलिए नहीं हो पाया, क्योंकि संपत्ति को लेकर उनके शपथ-पत्र की जांच पूरी नहीं हो पाई है।"

रिपोर्ट में कहा गया है, "प्रमुख दलों में, बीजेपी के 48 उम्मीदवारों में से 38, कांग्रेस के 45 उम्मीदवारों में से 32, बीएसपी के 33 उम्मीदवारों में से 17, 9 एसपी उम्मीदवारों में से आठ और 252 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 31 ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की घोषणा की है।"

वहीं 264 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता कक्षा पांच से लेकर 12 तक बताई है। 348 उम्मीदवारों ने खुद को स्नातक और उससे अधिक बताया है। संगठन ने कहा, "चुनावी मैदान में 43 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो बस साक्षर हैं और छह प्रत्याशी ऐसे हैं, जो निरक्षर हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' और 'अमित शाह सदन में आओ' के लगे नारे , सदन 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 लोगों की मौत, 1.4 लाख लोग प्रभावित, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां

  • ,
  • संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित शाह से मांगा जवाब

  • ,
  • मध्य प्रदेश में बारिश से बढ़ी मुश्किलें, भोपाल-डिंडोरी समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

  • ,
  • जुलाई में ग्रामीण रोजगार में लगभग 50% की गिरावट, खड़गे बोले- मोदी सरकार ने सिर्फ युवाओं पर नहीं, मजदूरों पर भी लाठी चलाई